Vistaar NEWS

IND vs WI: कोलकाता में जसप्रीत बुमराह का कहर, एक ओवर में झटके 2 विकेट, छठी बार हेटमायर को किया आउट

Jaspreet Bumrah

जसप्रीत बुमराह

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कहर देखने को मिला है. इस मैच में बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. खास बात यह रही की उन्होंने 1 ही ओवर में अपने दोनों शिकार किए.

बुमराह ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू एक बार फिर देखने को मिला है. वेस्टइंडीज के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिम्रोन हेटमायर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे. इस मैच में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बना लिए थे. कैरेबियन टीम लगातार बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी तभी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए बुलाया. बुमराह ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर हेटमायर को आउट कर दिया. इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने रोस्टन चेज़ को भी पवेलियन भेज दिया.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने की बड़ी गलती, पावरप्ले में छोड़ा इस खतरनाक खिलाड़ी का आसान कैच

छठी बार हेटमायर को भेजा पवेलियन

बता दें, टी20 फॉर्मैट में शिम्रोन हेटमायर का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बेहद खराब रहा है. बुमराह ने इस फॉर्मैट में उन्हें 23 गेंदे फेंकी हैं जिसमें 6 बार उन्हें पवेलियन भेजा है. वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. कैरेबियन टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन रोस्टन चेज़ ने बनाए. उन्होंने 25 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए.

Exit mobile version