Vistaar NEWS

IND vs WI 2nd T20I Live: शतक से चूके संजू सैमसन, भारत को चौथा झटका, स्कोर 162-4

IND vs WI

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. ऐसे में भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच को भी जीत कर अपनी बढ़त को 2-0 में बदलना चाहेगी. रांची में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा संजू सैमसन 41 गेंदों में 82 रन बनाकर शमर स्प्रिंगर की गेंद पर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में सैमसन ने 9 चौके और 4 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा शिवम दुबे 10 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वहीं संजू सैमसन 81 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 22 गेंदों में 43 रन बनाकर रोस्टन चेज़ की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं.

Kamakhya Reley

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के पार

9 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 67 और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

संजू सैमसन ने जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहलए गेंदबाजी का फैसला किया. रांची में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

Kamal Tiwari

भारत ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज में बढ़त बना ली थी. श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद शतक जड़ा था.

Exit mobile version