IND vs WI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे. जिन्होंने 50 गेंदों में 97 रन की अहम पारी खेली. अपनी इस दमदार पारी से सैमसन ने देश के दिग्गजों को प्रभावित कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.
शशि थरूर ने की सैमसन की तारीफ
दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. जिसके के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि, आज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वर्चुअल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में संजू सैमसन की शानदार पारी पर मुझे गर्व और राहत दोनों महसूस हो रही है. पहले खराब दौर के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था तब मुझे भी उनके लिए दुख हुआ था. लेकिन आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया है कि वह शुरुआत से ही टीम में जगह पाने के हकदार थे. तिरुवनंतपुरम के इस बेटे ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है. हमे संजू पर गर्व है.
Bursting with pride and relief for @IamSanjuSamson after his superlative innings in today’s virtual quarterfinal against the WestIndies. I had suffered for him as earlier setbacks saw him lose his place in the side. Today he showed the world why he deserved to be there in the… pic.twitter.com/Tf8T8UytnG
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 1, 2026
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत की जीत से तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, टीम इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर
सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ
शशि थरूर के अलावा संजू सैमसन के इस बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और दिग्गज पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने भी की है. सचिन ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल हालात में उनका शांत रहना टीम के लिए बेहद अहम साबित हुआ. ऐसी पारियां ही टीम ओ आगे बढ़ने में मदद करती हैं.
युवराज ने भी की सराहना
इसके अलावा भारतीय पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी उनकी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में संजू को ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जब टीम को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने अपने अपनी जिंदगी की सबसे शानदार पारी खेली.
