Vistaar NEWS

IND vs ZIM LIVE: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का टारगेट, ईशान-तिलक ने जड़ी फिफ्टी

IND vs ZIM

भारत बनाम जिम्बाब्वे

IND vs ZIM LIVE: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. दूसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं. अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव

जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (सी), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

Kamakhya Reley

भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का टारगेट, ईशान-तिलक ने जड़ी फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं. अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा रिंकू सिंह 8 गेंदो में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में रिंकू ने एक छक्का जड़ा. उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा ईशान किशन 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ईशान ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158-3

15 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 38 गेंदों में 73 और तिलक वर्मा 15 गेंदों में 30 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

ईशान किशन ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए ईशान ने 6 चौके जड़े. टी20 इंटरनेशनल में यह ईशान की 12वीं फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अय्यर ने अपनी इस पारी में 4 चौके जड़े.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69-2

8 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 17 गेंदों में 26 और कप्तान श्रेयस अय्यर 14 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53-2

6 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 12 गेंदों में 18 और कप्तान श्रेयस अय्यर 7 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वैभव ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. 3 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 2 चौके जड़े. उनके आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

दूसरे टी20 मैच में भारत की पारी की शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव

जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बलेलबाजी का न्योता दिया.

Exit mobile version