Vistaar NEWS

IND vs ZIM: जिम्बॉब्वे से होगा भारत का दूसरा मुकाबला, कैसी होगी चेन्नई की पिच? सामने आया बड़ा अपडेट

MA Chidambaram Stadium

एमए चिदंबरम स्टेडियम

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत को अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 26 फरवरी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले से पहले चेन्नई की पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं.

कैसी होगी चेन्नई की पिच?

आमतौर पर चेन्नई की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल साबित होती है, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-जिम्बाब्वे मुकाबले में यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आगामी मैच के लिए तीन पिच तैयार की गई है. इसमें से एक पिच पर लाल मिट्टी का उपयोग किया गया है, जबकि बाकी दो में काली मिट्टी का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. काली मिट्टी से तैयार की गई एक पिच बिल्कुल सपाट है, इसमें बिल्कुल घास नहीं है तो वहीं, दूसरी पर हल्की घास रखी गई है. तीनों ही पिच पर जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा ऐसे में बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की जीत ने बिगाड़ा भारत का गणित? जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसी रही चेन्नई की पिच?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई की पिच में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 200 तक स्कोर किया है. पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने इस मैदान में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे. इस टारगेट को न्यूजीलैंड ने 13 गेंदे शेष रहते ही हासिल कर लिया था. बता दें, चार साल पहले चेन्नई में दोबारा से पिच डाली गई थी और तब से यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है, और लगातार बड़े स्कोर बन रहे हैं. अब इस पिचमें 180-200 का स्कोर बनना बेहद ही आम हो गया है.

Exit mobile version