Ishan Kishan: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी की, हालांकि इस दौरान वह शतक जड़ने से चूक गए. इस मैच में ईशान ने 81 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस धमाकेदार पारी के साथ ईशान ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ईशान ने खेली तूफानी पारी
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मैच में ईशान किशन ने 184.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. इस दौरान 31 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. टी20 इंटरनेशनल में यह ईशान का 12वां अर्धशतक है.
The No.1 T20I batter stepping up 💪
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
1⃣2⃣th T20I FIFTY for Ishan Kishan 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#TeamIndia | #ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/Imf0C91Vcx
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: ब्लेसिंग मुज़रबानी के सामने बेबस दिखे अभिषेक शर्मा, टी20I में 3 बार गंवाया विकेट
तोड़ा अभिषेक-यशस्वी का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ ईशान किशन ने अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया है. इस साल टी20 फॉर्मैट में यह ईशान का 13वां अर्धशतक रहा. इसी के साथ वह अब टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं. सूर्या ने 2023 में 13 बार 50+ स्कोर बनाए थे, जबकि अभिषेक, यशस्वी, केएल और पंत ने एक साल में 12-12 बार यह कारनामा किया था.
कोहली-सूर्या की बराबरी
साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में यह ईशान किशन का सातवां 50+ स्कोर है और इसी के साथ वह अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 रन से ज्यादा पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं. विराट ने साल 2016 और सूर्या ने साल 2023 में 7 बार 50+ की पारी खेली थी. अब 2026 में ईशान ने उनकी बराबरी कर ली है.
