Vistaar NEWS

IND vs ZIM LIVE: यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे को दिया तीसरा झटका, सिकंदर रज़ा आउट

IND vs ZIM

भारत बनाम जिम्बाब्वे

IND vs ZIM LIVE: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को दूसरा झटका

जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा डायोन मायर्स के रूप में यश ठाकुर ने मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया है. मायर्स 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को पहला झटका

जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को पहली ही गेंद पर किया आउट. ब्रायन बेनेट बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. मयंक ने उन्हें वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का टारगेट

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए. जिम्बाब्वे  को अब जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 18 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में अय्यर ने 2 चौके जड़े. उनके आउट होने के बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी 49 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके आउट होने के तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 मैच में 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल में यह वैभव की दूसरी फिफ्टी है. इसके अलावा 25 गेंदो में 29 रन बनाकर ईशान किशन क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 4 गेंदों में 2 रन बनाकर ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर आउट हो गए हैं. हैरानी की बात यह है की तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में अभिषेक तीनों मैचों में मुज़ारबानी की गेंद पर ही आउट हुए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच जीत दर्ज कर भारतीय टीम जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

Exit mobile version