Vistaar NEWS

IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका से मिली हार से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! सिकंदर रजा ने दी खुली चुनौती

Sikandar Raza

सिकंदर रजा

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम की राह अब आसान नहीं लग रही है. साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद इस ग्रुप की तस्वीर पूरे तरीके से बदल गई है. अब भारत को अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेलना है, इस मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को खुली चुनौती दे दी है.

सिकंदर रजा ने क्या कहा?

दरअसल सुपर-8 चरण में भारत की अगली भिड़त जिम्बाब्वे से है, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने साफ शब्दों में कहा कि भारत में कई सालों से टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने से टीम को कोई चिंता नहीं है. उनकी टीम इसे कोई बहाना नहीं बनाएगी. उन्होंने साफ कहा कि वह भारत की चुनौती से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार है.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में अब तक आउट नहीं हुआ ये खिलाड़ी, विरोधी टीमों के लिए खड़ी कर सकता है मुश्किलें

दोनों टीमों के लिए एक जैसे हालात-रजा

भारत के खिलाफ मैच से पहले रजा ने कहा कि भारत में खेलने का अनुभव मददगार साबित हो सकता है, लेकिन असली बात हालात पर काबू पाना है. मैदान छोटा हो या बड़ा, दोनों टीमों के लिए हालात एक जैसे ही होंगे. जब रजा से सेमीफाइनल पर पहुंचने की संभावना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी टीम को अभी खुद को और साबित करने की जरूरत है.

एक दशक से दोनों टीमों के बीच नहीं हुई कोई भिड़त

बता दें, एक दशक से अधिक समय से दोनों टीमों के बीच कोई भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेली गई है. बावजूद इसके टीम का उत्साह और आत्मविश्वास चरम पर है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही है. ग्रुप चरण में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया. अब सुपर-8 चरण में उनकी भिड़त भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों से होने वाली हैं.

Exit mobile version