IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन और अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
संजू सैमसन की एंट्री
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर-8 मुकाबले में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. मौजूदा समय में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में विफल रही है. सैमसन ने कई मौकों पर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें मौका दे सकता है. अगर संजू को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो वह अभिषेक के साथ मिलकर पारी का आगाज कर सकते हैं. वहीं ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
अक्षर की वापसी
संजू सैमसन के अलावा स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर की जगह वाशिंगटन सुंदर को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया था, लेकिन इस दौरान वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. ऐसे में उपकप्तान अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. चेन्नई की पिच स्पिन फ़्रेंडली है, ऐसे में अक्षर की वापसी से टीम की बल्लेबाजी और स्पिन-गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी.
कुलदीप को भी मौका
चेपॉक की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है, ऐसे में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज के साथ भी मैदान में उतर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, और वरुण चक्रवर्ती
