Vistaar NEWS

IND W vs HKC W: भारत ने हांगकांग को 137 रनों से हराया, सेमीफाइनल में जगह की पक्की

Team India

टीम इंडिया

IND W vs HKC W: वुमेंस एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला भारतीय महिला टीम ने 137 रन से जीत लिया है. 03 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए. जवाब में हांगकांग की पूरी टीम महज 56 रनों पर ही सिमट गई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

हांगकांग- नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांज़ीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ

भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

Kamakhya Reley

भारत ने जीता मैच

वुमेंस एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को 137 रनों से हरा दिया है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए. जवाब में हांगकांग की पूरी टीम महज 56 रनों पर ही सिमट गई.

Kamakhya Reley

हांगकांग को चौथा झटका

हांगकांग का चौथा विकेट गिरा कैरी चान 1 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उनके बाद मरियम बीबी भी महज 7 रन बनाकर आउट हो गई हैं.

Kamakhya Reley

हांगकांग को तीसरा झटका

हांगकांग का तीसरा विकेट गिरा नताशा माइल्स 15 रन बनाकर प्रेमा रावत की गेंद पर आउट हो गई हैं. उनके बाद मरीना लैम्प्लो बल्लेबाजी करने उतरी हैं.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 26-1

8 ओवर के बाद हांगकांग ने एक विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं. नताशा माइल्स 13 और यास्मीन दासवानी 9 रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.

Kamakhya Reley

हांगकांग को पहला झटका

हांगकांग का पहला विकेट गिरा मैरिको हिल बिना खाता खोले नंदनी शर्मा की गेंद पर आउट हो गईं हैं. उनके बाद यास्मीन दासवानी बल्लेबाजी करने उतरी हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने हांगकांग को दिया 194 रनों का टारगेट

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं. जीत के लिए हांगकांग को 194 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की शतकीय पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उनके बाद स्मृति मंधाना 124 रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हो गई हैं. टी20 इंटरनेशनल में यह मंधाना का दूसरा शतक है.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा प्रतिका रावल 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उनके बाद ऋचा घोष बल्लेबाजी करने उतरी हैं.

Kamakhya Reley

स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी

स्मृति मंधाना ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल में यह स्मृति की 36वीं फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत को शैफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा है. शैफाली 17 गेंदों में 28 रन बनाकर रुचिता वेंकटेश की गेंद पर आउट हो गई हैं. शैफाली ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार

6 ओवर के बाद भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 30 और शैफाली वर्मा 28 रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.

Kamakhya Reley

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26-0

4 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं. शैफाली वर्मा 06 और स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर क्रीज पर जमीं हुई हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की ओर से सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपनिंग कर रही हैं. दो ओवर के बाद टीम ने 16 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

हांगकांग- नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांज़ीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ

भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

Kamakhya Reley

हांगकांग ने जीता टॉस

वुमेंस एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला आज गुरुवार 03 सितंबर को भारत और हांगकांग के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

Exit mobile version