Vistaar NEWS

CWG 2026 में भारत की झोली में तीसरा गोल्ड, दिलिप गावित ने 100 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

Dilip Gavit

दिलिप गावित

Dilip Gavit: ग्लासगो में आयोजित कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा गोल्ड जीत लिया है. CWG 2026 के सातवें दिन 23 साल के दिलिप गावित ने पैरा एथलेटिक्स में T47 कैटेगरी में 100 मीटर रेस में सबसे तेज रेस लगाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. खास बात यह है कि भारत ने इस स्पर्धा में 2 मेडल जीते हैं. वहीं, भारत के ही मोहम्मद बेसिल इस रेस में दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने सिल्वर मेडल जीता.

दिलिप गावित ने जीता गोल्ड

कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स में T47 कैटेगरी में 100 मीटर के फाइनल में दिलिप गावित ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में गावित ने 10.71 सेकंड का समय निकालते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और शानदार अंदाज में फिनिश लाइन पार करके स्वर्ण पदक जीत लिया है.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक

मोहम्मद बेसिल ने जीता सिल्वर

इस स्पर्धा में दिलिप गावित के अलावा भारत के मोहम्मद बेसिल ने भी पदक जीता. बेसिल ने मामूली अंतर से दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता. फाइनल में बेसिल ने 10.83 सेकंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इन दो पदकों के साथ भारत की मेडल संख्या 15 पर पहुंच गई है.

छोटी उम्र में कट गया था हाथ

भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले दिलिप गावित महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म 21 अप्रैल 2003 में हुआ था. छोटी सी उम्र में ही उनका दाएं हाथ काटना पड़ा था. दिलिप जब छोटे थे, तब एक बार वह पेड़ से गिर गए थे, जिसके कारण उनका दाएं हाथ काटना पड़ा था. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. 2019 में वह खेलों इंडिया गेम्स में महाराष्ट्र की टीम का हिस्सा थे. उन्हें उनकी लाइफ की सबसे बड़ी सफलता आई 2023 के हांगझू पैरा-एशियन गेम्स में मिली, जहां उन्होंने T47 कैटेगरी में ही 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया था.

Exit mobile version