Vistaar NEWS

IND VS AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 15वें ओवर में ही चेज किया टारगेट

Team India

टीम इंडिया

IND VS AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत को 160 रनों का टारगेट दिया. टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने दमदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. इसके बाद 14.5 ओवर में ही भारत ने 3 विकेट खोकर 163 बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. भारत ने 14.5 ओवर में ही 160 रनों का टारगेट चेज कर लिया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सब्जे ज्यादा 57 रन बनाए.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों में 11 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

संजू सैमसन ने जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. हालांकि तूफानी पारी खेलने के बाद संजू 57 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 19 गेंदों में 39 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की धमाकेदार शुरुआत

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को दिलाई मजबूत शुरुआत. 6 ओवर में ही कूट दिए 82 रन

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान ने भारत को दिए 160 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके.

Kamakhya Reley

भारत को मिली आठवी सफलता

नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को आठवी सफलता दिलाई मोहम्मद नबी के बाद राशिद खान 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

अर्शदीप सिंह ने झटका दूसरा विकेट

अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में दूसरा विकेट झटका उन्होंने दरविश रसूली को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पांचवी सफलता

अक्षर पटेल ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई अजमतुल्लाह उमरजई 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

नीतीश कुमार रेड्डी ने गुलबदीन नायब को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई है. गुलबदीन 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

रवि बिश्नोई ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई सेदिकुल्लाह अटल 15 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. बिश्नोई ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान को दूसरा झटका

अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा कप्तान इब्राहिम जादरान 37 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है. गुरबाज़ बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version