Vistaar NEWS

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, इंग्लैंड को हाई-स्कोरिंग एनकाउंटर में दी मात, सैमसन की शानदार पारी

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसे भारतीय टीम ने 7 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में एंट्री कर ली है. अब फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी.

भारतीय बल्लेबाजों का कहर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. वहीं शिवम दुबे ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन जोड़े और टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की टीम को 246 रन पर ही रोक दिया. इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की तूफानी पारी खेली. लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट हार्दिक पंड्या ने लिए. जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह

इंग्लैंड- फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Kamakhya Reley

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह इंग्लैंड को 7 रन से हराया.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को सातवां झटका

जैकब बेथेल 105 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को छठा झटका

इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, हार्दिक पंड्या ने सैम करन को किया आउट

Kamakhya Reley

इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार

17 ओवर में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

16 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 190 के पार

16 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, अर्शदीप ने विल जैक्स को किया आउट.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड का स्कोर 160 के पार

इंग्लैंड ने 13.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

8.1 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

8.1 ओवर में इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17) को किया आउट.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को तीसरा झटका

इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को 25 रन पर भेजा पवेलियन.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को दूसरा झटका

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा कप्तान हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

3 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 25-1

3 ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड को पहले ही ओवर में लगा झटका, हार्दिक ने फिल सॉल्ट को किया आउट.

Kamakhya Reley

भारत ने बनाए 253 रन

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए

Kamakhya Reley

18 ओवर में भारत का स्कोर 236-6

18 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर 236 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवा झटका

भारत का पांचवा विकेट गिरा शिवम दुबे 43 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

17 ओवर में भारत का स्कोर 200 के पार

17 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन 42 गेंदों में 89 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 145-2

12 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं. क्रीज़ पर सैमसन-दुबे मौजूद.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

9 ओवर में भारत का स्कोर 112-1

9 ओवर में भारत ने संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक के बदौलत 112 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

संजू सैमसन ने जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

Kamakhya Reley

8 ओवर में भारत का स्कोर 92-1

8 ओवबर में भारत ने एक विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं. संजू ईशान ने संभाला मोर्चा

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73-1

7 ओवर में भारत ने एक विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45-1

4 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन.

Kamakhya Reley

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12-0

1 ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू अभिषेक-संजू कर रहे ओपन

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने किया ओपन

Kamakhya Reley

इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version