India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया एकमात्र टी20 मैच टीम इंडिया ने 2 रन से जीत लिया है. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 5-5 ओवर का रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए. जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
जापान: लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इतो-डेविस, वटारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (डब्ल्यू), चार्ली हारा-हिन्ज़, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
भारत ने जापान को 2 विकेट से हराया
भारत और जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 मैच में भारत ने जापान को 2 विकेट से हरा दिया है. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए. जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 30 रन ही बना सकी.
जापान को दूसरा झटका
जापान का दूसरा विकेट गिरा इब्राहिम ताकाहाशी 4 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए हैं.
जापान को पहला झटका
जापान का पहला विकेट गिरा लाचलान यामामोटो-लेक 1 रन बनाकर रन-आउट हो गए हैं.
भारत ने 5 ओवर में बनाए 32 रन
जापान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 5 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 32 रन ही बना सकी है. अब जीत के लिए जापान को 33 रन बनाने होंगे.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22-3
4 ओवर के बाद भारत ने अपने तीन विकेट खो कर 22 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. वहीं संजू सैमसन महज 9 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
जापान: लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इतो-डेविस, वटारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (डब्ल्यू), चार्ली हारा-हिन्ज़, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दोनों टीमों के बीच पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है. बारिश के कारण इस मुकाबले के ओवरों में कटौती हुई है. अब यह मैच 5-5 ओवर का ही होगा.