Vistaar NEWS

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब, फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जो किया उसने जीता फैंस का दिल

INDIA VS PAKISTAN

भारत बनाम पाकिस्तान

Pakistan Guard Of Honour: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और तल्ख रिश्ते किसी से छिपे नहीं है. दोनों देशों के बीच अक्सर सीमा विवाद और आपसी तनाव की खबरें सामने आती रहती हैं. दोनों देशों के बीच तनाव का असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिलता रहा है, लेकिन फुटबॉल में इससे अलग तस्वीर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल बीते दिन मंगलवार 17 नवंबर को ढाका में SAFF चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

फाइनल मैच हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. साथ ही दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय दिया.

क्रिकेट में भारत ने फॉलो की नो हैंड शेक पॉलिसी

क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच तनाव साफ देखने को मिलता है. दोनों देशों के खिलाड़ी टॉस और मैच के बाद हाथ मिलाने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में फुटबॉल के मैदान से सामने आया ये नजारा बेहद खास माना जा रहा है. बताते चले अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंड शेक करने से परहेज कर रही है.

फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखी अलग तस्वीर

क्रिकेट के मैदान पर तनावपूर्ण स्थिति देखने के बाद फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दोनों देशों के बीच एक अलग ही तवीर और आपसी सम्मान की झलक देखने को मिल रही है. SAFF चैम्पियनशिप के ग्रुप स्टेज मुकाबले से पहले भी भारतीय कोच नौशाद मूसा ने साफ किया था कि उनकी टीम सामान्य तरीके से अभिवादन करेगी. इसके बाद भारतीय कप्तान विजय वर्गीस और पाकिस्तान के कप्तान यूसुफ इजाज बट ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया था.

भारत ने 10वीं बार जीता खिताब

फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराने के साथ ही भारत ने 10वां और लगातार तीसरी बार SAFF चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. वहीं, पाकिस्तान की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी. इस टूर्नामेंट में भारत अपनी युवा टीम के साथ उतरा था.

Exit mobile version