Vistaar NEWS

IND VS SL:भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा, एशियन गेम्स फाइनल में गोल्ड के लिए पाकिस्तान से भिड़ंत

INDIA

भारतीय क्रिकेट टीम

IND VS SL: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा जहां जीतने वाली टीम गोल्ड पर कब्जा करेगी. भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर ही सिमट गई. इस मैच में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा नाबाद 80 रन की तूफानी पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका- लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो

भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह

Kamakhya Reley

भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत ने श्रीलंका को हरकार फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर ही ढेर हो गई है.

Kamakhya Reley

9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 43-7

9 ओवर के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम अब जीत से महज तीन विकेट दूर है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली सातवीं सफलता

भारत को सातवीं सफलता मिली वाशिंगटन सुंदर ने वानुजा सहन को आउट कर दिया है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

भारत को सहान अराचिगे के रूप में चौथी सफलता मिली. कप्तान अराचिगे 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

लसिथ क्रूसपुले के रूप में भारत को तीसरी सफलता मिल गई है. अक्षर पटेल की गेंद पर रवि बिश्नोई ने क्रूसपुले को रन-आउट किया.

Kamakhya Reley

पहले ही ओवर में श्रीलंका को बड़ा झटका

पहले ही ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को बड़ा झटका दे दिया है. सिनेथ जयवर्धने बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बना लिए हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 170 रन बनाने होंगे. भारत के लिए ईशान किशन से सबसे ज्यादा 80 रन बनाए.

Kamakhya Reley

भारत को सातवां झटका

भारत का सातवां विकेट गिरा शिवम दुबे 9 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. जबकि ईशान किशन 79 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

ईशान किशन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके साथ शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा अक्षर पटेल के बाद तिलक वर्मा 2 रन बनाकर सस्ते में आउट हो आए हैं. तिलक के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा अक्षर पटेल 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वहीं, ईशान किशन 36 रन बनक क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनसे पहले वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए थे.

Kamakhya Reley

भारत ने 8 ओवर में 3 विकेट खो दिए हैं

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी के बाद अब वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो गए हैं. 8 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं.

Exit mobile version