IND W vs BAN W: वुमेंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए. टीम के लिए शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रन की तूफानी पारी खेली. जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी. भारत के लिए इस मैच में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
Marching into the Final! 🇮🇳 A dominant display by #TeamIndia as they win by 4️⃣0️⃣ runs to seal their spot in the Final of the #WomensAsiaCup 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih #INDvBAN https://t.co/MtVYlVDv8n
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर
भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया
वुमेंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
बांग्लादेश को लगा पांचवां झटका
बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा शर्मिन अख्तर 1 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट हो गईं हैं.
भारत को मिली तीसरी सफलता
दीप्ति शर्मा ने सोभना मोस्टोरी को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है. सोभना 18 रन बनाकर आउट हो गईं हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
दीप्ति शर्मा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. दिलारा अख्तर 26 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गईं हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को जुएरिया फिरदौस के रूप में पहली सफलता मिली है. फिरदौस 14 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर आउट हो गईं हैं.
बांग्लादेश की पारी शुरू
बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है. दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस ओपनिंग कर रहीं हैं.
भारत ने बांग्लादेश को दिया 150 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए और बांग्लादेश को 150 रनों का टारगेट दिया.
भारत को पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिरा दीप्ति शर्मा 6 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गई है.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा ऋचा घोस 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गईं हैं. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े. उनके बाद दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत का तीसरा विकेट गिरा शैफाली वर्मा 40 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हो गईं हैं. उनकी इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.
शैफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी
शैफाली वर्मा ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी 20वीं फिफ्टी है. जबकि एशिया कप में दूसरी.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा प्रतिका रावल 24 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गईं हैं. उनके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार
स्मृति मंधाना के जल्दी आउट होने के बाद शैफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने मोर्चा संभाला. 8 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं.
भारत की खराब शुरुआत
भारत की खराब शुरुआत स्मृति मंधाना 5 गेंदों में 2 बनाकर सुल्ताना खातून की गेंद पर आउट हो गई हैं. उनके बाद प्रतिका रावल बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
बांग्लादेश ने जीता टॉस
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर
