Women’s Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती. वहीं, खिताबी मुकाबला जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है. प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकली.
भारत ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के आखिरी मिनटों में मोहसिन नकवी स्टेडियम में पहुंचने. टीम इंडिया की जीत के बाद वह बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को जीत की बधाई देते नजर आए. इसके बाद लगा कि जल्द ही ट्रॉफी सेरेमनी शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. काफी देर तक प्रेजेंटेशन समारोह अटका रहा. बात में पता चला कि नकवी खुद विजेता टीम को ट्रॉफी देना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.
⚡India REFUSED to take the Women’s Asia Cup trophy from ACC chief Mohsin Naqvi. Here’s why… https://t.co/LRsgiINFlI
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
यह भी पढ़ें: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला एशिया कप में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
पुरुष टीम ने भी नहीं ली थी नकवी के हाथों से ट्रॉफी
बता दें कि इससे पहले साल 2025 में मेंस एशिया कप के फाइनल के दौरान भी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात देने के बाद एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसके बाद नकवी मैदान से ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. तब से वो ट्रॉफी दुबई में ही एसीसी ऑफिस में ही रखी हुई है. दरअसल पिछेल साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच तनाव बढ़ गया है. तभी से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है.
बिना ट्रॉफी के खत्म हुई सेरेमनी
मैच के बाद एसीसी चीफ मोहसिन नकवी मंच पर पहुंचे और श्रीलंकाई टीम को उप-विजेता अवॉर्ड दिया. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को रनर-अप का चेक सौंपा. वहीं, भारत के कड़े रुख के चलते नकवी सिर्फ श्रीलंकाई टीम को अवॉर्ड ओर चेक देकर मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद बिना विजेता टीम को ट्रॉफी दिए प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म कर दी है.
