Vistaar NEWS

वेलिंगटन में 58 साल से जीत को तरस रही टीम इंडिया, भारत के टेस्ट रिकॉर्ड ने बढ़ाई चिंता

INDIA

भारतीय टेस्ट टीम

India Test Record Wellington: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. वेलिंगटन में टीम इंडिया का कुछ खास रिकॉर्ड नहीं रहा है. इस मैदान पर भारत करीब 58 साल से टेस्ट मैच जीतने का इंतजार कर रहा है. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती होगी.

58 साल से जीत के इंतजार में भारत

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ एक ही मैच में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 2 मैच ड्रॉ रहे. हैरानी की बात यह है कि भारत ने इस मैदान पर 1968 में पहला और आखिरी टेस्ट मैच जीता था. तब से 58 साल बीत चुके हैं और टीम इंडिया अपनी दूसरी जीत की तलाश में है.

2020 में बुरी तरह से हारा था भारत

बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछला टेस्ट मैच साल 2020 में खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैदान पर करीब 58 साल का जीत का सूखा खत्म करना चाहेगी. भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ करने से मैदान पर उतरेगी.

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के कैसे हैं आंकड़े?

वहीं, दूसरी ओर मेजबान न्यूजीलैंड का भी इस मैदान पर टेस्ट रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. कीवी टीम नेवेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में अब तक कुल 70 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 24 मैचों में जीत, तो 22 मुकाबलों में हार का मुहं देखना पड़ा है. जबकि 24 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे. वहीं, भारत के खिलाफ इस मैदान पर न्यूजीलैंड का दबदबा साफ देखने को मिला है. भारत के खिलाफ खेले गए 8 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड ने 5 मैच जीत हैं, जबकि टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे.

Exit mobile version