Vistaar NEWS

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की तूफानी बल्लेबाजी, भारत को विकेट की तलाश, स्कोर 200 के पार

IND vs WI

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार

17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं. शाई होप और रोवमैन पॉवेल तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को रोवमैन पॉवेल के रूप में तीसरी सफलता मिली. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पॉवेल को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार

12 ओवर के बाद विंडीज की टीम ने 2 विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप और रोवमैन पॉवेल की जोड़ी मैदान पर लगातार बड़े शॉट लगा रहे हैं.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 118-2

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप अर्धशतक जड़ने के करीब है. वहीं, रोवमैन पॉवेल 3 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा प्रिंस यादव ने शिम्रोन हेटमायर को भेजा पवेलियन. हेटमायर 12 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 109-1

8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. कप्तान होप 42 और शिम्रोन हेटमायर 33 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बनाए 79 रन

पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं. कप्तान होप 28 और हेटमायर 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को ज्वेल एंड्रयू के रूप में अक्षर पटेल ने पहली सफलता दिलाई. एंड्रयू 16 गेंदों में 21 रन बनाकर Lbw w आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 40-0

3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप 9 और ज्वेल एंड्रयू 20 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और ज्वेल एंड्रयू की जोड़ी ओपनिंग कर रही है. भारत की ओर से पहला ओवर मयंक यादव लेकर आए.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

Exit mobile version