ICC ODI Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी के मामले में कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 4 भारतीय सुपरस्टार शामिल हैं. आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में भी भारतीय टीम का दबदबा बना हुआ है. 115 रेटिंग पॉइंट के साथ भारत वनडे क्रिकेट की नंबर-1 टीम बना हुआ है.
ICC वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा
आईसीसी ने वनडे क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल 841 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर -1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं. वहीं, टॉप-10 वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल का नाम शामिल है. वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 781 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे पायदान पर हैं. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चौथे पायदान पर हैं. उनके 770 रेटिंग पॉइंट हैं.
KL RAHUL IN TOP 10 – Back to his best in ODIs 🔥 – 4 Indian players in Top 10 rankings in ODI batters. https://t.co/q6A7tmDWN3
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: क्या चीफ सेलेक्टर बनेंगे रवींद्र जडेजा? BCCI के पोस्ट पर पूछ लिया आवेदन का तरीका
केएल राहुल को रैंकिंग में हुआ फायदा
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को रैंकिंग में फायदा हुआ है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा था. इस मैच में उन्होंने 87 गेंदों में 129 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला. ताजा रैंकिंग में राहुल 17वें पायदान से छलांग लगाकर 10वें नंबर पर आ गए हैं. उनके 653 रेटिंग पॉइंट हैं.
गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की हालत खराब
हालांकि, गेंदबाजी में भारतीय टीम की हालत बेहद खराब है. आईसीसी की ताजा वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में सिर्फ एक ही गेंदबाज शामिल है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 620 रेटिंग पॉइंट के साथ छठे पायदान पर विराजमान हैं. उनके अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज टॉप 10 की लिस्ट में शामिल नहीं है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 26वें, जबकि जसप्रीत बुमराह 27वें पायदान पर हैं.
