Vistaar NEWS

Women’s T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका, पहले मुकाबले में पाक से होगी टक्कर

Team India

टीम इंडिया

Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों सौंपी गई है. बता दें, टीम में मध्यप्रदेश की क्रांति गौड़ को भी जगह मिली है.

हरमनप्रीत कौर संभालेंगे टीम की कमान

इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हरलीन देओल को टी20 टीम में जगह नहीं मिली हैं. उनकी जगह भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं का मानना है कि टी20 क्रिकेट में फुलमाली, हरलीन से बेहतर विकल्प हैं.

यह भी पढ़ें: RR vs DC: राजस्थान बनाम दिल्ली मैच में भिड़े रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव, वीडियो वायरल

पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ंत

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एजबेस्टेन के मैदान में खेला जाएगा. इसके बाद 25 जून को टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा.

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोस को प्रमुख बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है. ऑलराउंडर के तौर पर दीप्ति शर्मा को मौका दिया गया है. वहीं तेज गेंदबाज के रूप में रेणुका सिंह को टीम में शामिल किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की पूरी टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

Exit mobile version