Vistaar NEWS

एशियन गेम्स में भारतीय रेसलर्स का जलवा, अमन सेहरावत ने दिलाया गोल्ड, अंतिम ने जीता सिल्वर

Aman Sehrawat- Antim Panghal

अमन सेहरावत- अंतिम पंघाल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में मेंस रेसलिंग इवेंट के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल में अमन ने नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया. वहीं, दीपक पुनिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. दीपक ने मंगोलिया के पहलवान गनबातारिन गनखुयाग को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. भारत की अंतिम पंघाल को गोल्ड मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

अमन सेहरावत ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया

अमन सेहरावत ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में अपना शानदार खेल दिखाया और नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया. मुकाबले में अमन ने शानदार रणनीति दिखाते हुए हान की हर कोशिश का जवाब दिया. बता दें, 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत का यह पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल है. इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में सेहरावत ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: हॉकी में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में मलेशिया को 5-1 से रौंदा

अंतिम पंघाल ने जीता सिल्वर

वहीं, अंतिम पंघाल को महिलाओं के 53 किग्रा कैटेगरी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. गोल्ड मेडल मैच में भारतीय पहलवान को जापान की मो कियोका के हाथों 1-9 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ अंतिम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. अंतिम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरा मेडल जीता है.

दीपक पुनिया ने जीता ब्रॉन्ज

दीपक पुनिया ने पुरुषों के 97 किग्रा फ्रीस्टाइल ब्रॉन्ज मेडल मैच में मंगोलिया के पहलवान गनबातारिन गनखुयाग को 2-1 हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. दीपक ने पहले 3 मिनट के दौरान ही 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद आखिरी 3 मिनट में उन्होंने एक भी पॉइंट स्कोर नहीं किया और न ही मंगोलिया के पहलवान को पॉइंट स्कोर करने दिया.

Exit mobile version