Esha Wins Gold Manu Bronze: चीन के हंगझोउ में जारी ISSF वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को डबल सफलता दिलाई. महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ईशा सिंह ने गोल्ड जीतकर तिरंगा लहराया, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. साल की शुरुआत में ही इस इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ईशा ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों वह दुनिया की सबसे बेहतरीन पिस्टल में से एक हैं.
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड
हैदराबाद की ईशा सिंह ने शूटिंग वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शुरुआत से ही अपना दबदबा कयाम रखा. इस मुकाबले में ईशा ने सटीकता दिखाते हुए 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में ईशा ने मेजबान चीन की युयुए झांग को 3 अंकों के अंतर से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. वहीं, झांग 37 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही और उन्होंने रजत पदक जीता.
A final bursting with talent ⭐
— ISSF (@issf_official) July 27, 2026
Esha Singh 🇮🇳 claims the World Cup win, followed by Zhang Yueyue 🇨🇳 taking silver and teammate Manu Bhaker 🇮🇳 claiming bronze!#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/vJ4EqEB4Sb
यह भी पढ़ें: CWG 2026: कब, कहां और कितने बजे देखें भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा का मैच, ये है पूरा शेड्यूल
मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज
वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. कांस्य पदक के मुकाबले में भाकर का सामना नॉर्थ कोरिया की ह्यो ग्योंग पाक से हुआ. जहां दोनों के बीच काटें की टक्कर देखने को मिली और आखिरकार डबल शूट-ऑफ में मनु भाकर ने बाजी मारते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया.
ISSF वर्ल्ड कप में भारत के खाते में 3 मेडल
शूटिंग वर्ल्ड कप 2026 में डबल पोडियम फिनिश से भारत को मेडल टेबल में इजाफा हुआ है. ISSF वर्ल्ड कप में भारत के खाते में अब 3 पदक हो गए हैं. ईशा सिंह और मनु भाकर के मेडल जीतने से पहले भारतीय निशानेबाज सैन्यम ने महिलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खुलवाया था.
