Vistaar NEWS

भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा की लगी लॉटरी, सीनियर टीम में मिली जगह

Mohit Ulva

मोहित उल्वा

Mohit Ulva: अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को चैंपियन बनाने वाले मोहित उल्वा कि किस्मत चमक गई है. 18 साल के इस बल्लेबाज को फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करने का इनाम मिला, जिसके चलते उन्हें सीनियर क्रिकेट में जलवा बिखरने का मौका मिलने जा रहा है.सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है.

मोहित उल्वा को सीनियर टीम में मिली जगह

दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मोहित उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी कर 26 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली. अपने इस दमदार प्रदर्शन से उन्होंने भारत को 9वीं बार अंडर 19 एशिया कप का खिताब जिताया है. फाइनल में भारत की इस जीत के हीरो रहे मोहित उल्वा को सौराष्ट्र की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने इस फैसले की पुष्टि की है.

जयदेव शाह ने दी जानकारी

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने बताया कि मोहित को सीधे इंदौर पहुंचकर सौराष्ट्र की टीम से जुडने के लिए कहा गया है. जयदेव शाह ने क्रिकबज से कहा कि मोहित ने जिस जज्बे और संघर्ष के साथ प्रदर्शन किया, वह शानदार था. एससीए ने उसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल करने का फैसला किया है.

फाइनल में खेली विस्फोटक पारी

अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 252 रन पर 8 विकेट खो दिए थे और टीम हार की दहलीज पर थी, तब 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहित उल्वा ने महज 26 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई. आखिरी गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को 9वीं बार चैंपियन बनाया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

Exit mobile version