Vistaar NEWS

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की बढ़ी टेंशन, भारत के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज से पहले बाहर हुआ यह घातक गेंदबाज

Will O’Rourke

गेंदबाज ओ'रूर्के

IND vs NZ: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू हो रहा है, जिसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं. लेकिन इससे पहले ही न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड टीम के घातक तेज गेंदबाज ओ’रूर्के टीम से बाहर हो गए है. उनके बाहर हो जाने की वजह से कीवी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को एक बड़ा झटका लगा है.

चोट से जूझ रहे हैं ओ’रूर्के

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय ओ’रूर्के इस समय बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग और पिंडली (काफ) की चोट से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर उन्हें इस पूरी सीरीज से आराम देने का फैसला किया है. मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. दिसंबर-जनवरी में टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की बेहद अहम सीरीज खेलनी है.

ये खिलाड़ी भी हुए बाहर

गौरतलब है कि ओ’रूर्के से पहले भी न्यूजीलैंड की टीम से कई खिलाड़ी चोटों के कारण इस दौरे के अलग-अलग चरणों से बाहर हो चुके हैं. जिनमें मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स का नाम शामिल है. ये दोनों खिलाड़ी मांसपेशियों और कूल्हे की चोट की वजह से टी20 सीरीज से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह टीम में जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच ने क्या कहा….

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि विल को भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर इतने बड़े दौरे से बाहर होना पड़ा. वह वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में हमारी योजना का हिस्सा थे, लेकिन बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें चोटों से उबरने के लिए कुछ और समय देना चाहिए. अगले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाजी संसाधन बहुत जरूरी होंगे, इसलिए हम विल की वापसी का बेहतर तरीका अपना रहे हैं. हम चाहते हैं कि वह दोबारा मैदान पर उतरने से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं. अच्छा होगा कि वह दिसंबर के आखिर में प्लंकेट शील्ड में कैंटरबरी के लिए वापसी कर पाए और अगर सब ठीक रहा तो 9 दिसंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार हो जाएंगे.’

यह भी पढ़ें: शे होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट किया चेज, भारत को 6 विकेट से हराया

Exit mobile version