Vistaar NEWS

IPL 2026 में बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला, चिन्नास्वामी में हमेशा खाली रहेंगी 11 सीटें, जानें वजह

Chinnaswami Stadium

चिन्नास्वामी स्टेडियम

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का धमाकेदार आगाज आज से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले स्टेडियम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी.

क्यों खाली रहेंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें?

पिछले साल 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, जिसके जश्न में उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने फैंस के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया था. लेकिन यह जश्न मातम में बदल गया. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे.

हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राज्य क्रिकेट संघ ने फैसला किया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटों हमेशा खाली रखी जाएंगी. बता दें, अब से आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के दौरान इस मैदान की इन 11 सीटों की टिकट कभी नहीं बेची जाएंगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: इतिहास रचने से एक कदम दूर भुवनेश्वर कुमार, 2 विकेट लेते ही दर्ज करेंगे नया रिकॉर्ड

बनाया गया स्मारक

बता दें, बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के एंट्री गेट के पास एक खास स्मारक बनाया गया है, जिसका उद्घाटन इस सीजन के पहले मैच से ठीक पहले किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के पहले बड़ी स्क्रीन में उन सभी 11 पीड़ितों के नाम दिखाए जाएंगे और उनकी याद में 1 मिनट का मौन रखा जाएगा.

नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

हर साल इंडियन प्रीमियर लीग के ओपनिंग मैच से पहले एक ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है , जिसमें बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करते हैं. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस बार इस कार्यक्रम का आयोजन न करने का फैसला लिया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने यह फैसला उन 11 लोगों को ट्रिब्यूट देने के लिए लिया है.

Exit mobile version