Vistaar NEWS

IPL 2026: चेन्नई के खिलाफ जीत के बावजूद श्रेयस अय्यर की एक गलती पड़ी भारी, BCCI लगाएगा बैन?

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

IPL 2026: चेपॉक में खेले गए 7वां मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत जरूर दर्ज की, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला पूरी तरह राहत भरा नहीं रहा. मैच के बाद स्लो ओवर रेट की गलती उनपर एक बार फिर भारी पड़ सकती है.

अय्यर पर लगा 24 लाख का जुर्माना

दरअसल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है, लेकिन बावजूद इसके कप्तान श्रेयस अय्यर पर बैन होने का खतरा मंडरा रहा है. बता दें, इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम लगातार दूसरे मैच में निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं डाल पाई है, जिसके चलते कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया है. बता दें, बीसीसीआई ने उनपर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं, वहीं प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत फीने लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने संभाली टीम की कमान, खेली अर्धशतकीय पारी

क्या BCCI लगाएगी बैन?

आईपीएल नियमों के मुताबिक अगर कोई टीम लगातार तीन बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो उसके कप्तान पर एक मैच का बैन लगाया जाता है. हालांकि यह नियम अब खत्म कर दिया गया है. इस सीजन अय्यर दो बार यह गलती कर चुके है, जिसके कारण बीसीसीआई ने उनपर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

बता दें, पिछले सीजन नया डिमेरिट पॉइंट्स सिस्टम लागू किया गया था, जो आईसीसी के नियमों जैसा ही है. इस नियम के तहत मैच रेफरी जो भी सजा देगा, उसके साथ ही खिलाड़ी या टीम ऑफफिशियल को डिमेरिट पॉइंट्स दिए जाएंगे. इस नियम के मुताबिक अय्यर पर बैन लगने के चांसेस बेहद कम हो गए हैं.

Exit mobile version