IPL 2026 Final Prize Money: ट्रॉफी जीतते ही मालामाल होगी चैंपियन टीम, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी
आईपीएल 2026 प्राइज मणि
IPL 2026 Final Prize Money: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी बल्कि भारी-भरकम इनामी राशि भी मिलेगी. वहीं, चैंपियन ट्रॉफी के साथ रनर अप टीम भी मालामाल होगी. आइए जानते हैं आईपीएल 2026 की विजेता और उपविजेता टीम को कितनी मिलेगी इनामी राशि…
चैंपियन टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2026 के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपए से आधिक का पुरुस्कार पूल तय किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी.
वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपए की राशि पुरुस्कार के रूप में दी जाएगी. साथ ही तीसरे और चौथे नंबर पर खत्म करने वाली टीम को भी अच्छी-खासी इनामी राशि मिलेगी. बता दें, राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 हारकर तीसरे स्थान पर रही ऐसे में उन्हें 7 करोड़ रुपए इनामी राशि दी जाएगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर मुकाबला हारकर चौथे स्थान पर खत्म किया जिसके चलते उन्हें 6.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: ‘बस अब एक कदम दूर…’, फाइनल से पहले विजय माल्या का इमोशनल पोस्ट वायरल, RCB को दिया खास मैसेज
ऑरेंज कैप-पर्पल कैप विजेता को कितनी मिलेगी राशि ?
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप का पुरुस्कार मिलता है. साथ ही खिलाड़ी को 10 लाख रुपए की इनामी राशि मिलेगी. मालूम हो कि राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 776 रन बनाए हैं.
इसके अलावा पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलता है. पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को भी 10 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी. पर्पल कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा सबसे आगे चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 28 विकेट लिए हैं.
अन्य अवॉर्ड और उनकी इनामी राशि
- प्लेयर ऑफ द मैच- 5 लाख रुपए
- ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच- 1 लाख रुपए
- ऑन द गो 4s ऑफ द मैच- 1 लाख रुपए
- सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच- 1 लाख रुपए
- फैंटसी किंग ऑफ द मैच- 1 लाख रुपए
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच- 1 लाख रुपए
- कैच ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपए
- ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपए
- ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपए
- सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपए
- फैंटसी किंग ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपए
- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड- 50 लाख रुपए