Vistaar NEWS

IPL 2026 Final: ‘बस अब एक कदम दूर…’, फाइनल से पहले विजय माल्या का इमोशनल पोस्ट वायरल, RCB को दिया खास मैसेज

Vijay Mallya

विजय माल्या

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस खिताबी मुकाबले से पहले आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक खास और इमोशनल मैसेज शेयर किया है. माल्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विजय माल्या ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

आईपीएल 2026 फिनाले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व मालिक विजय माल्या ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर आरसीबी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया. इस खास पोस्ट में माल्या ने लिखा, आरसीबी – नम्मा डोड्डा सिम्हागुलु – यह गौरव की ओर आपका अंतिम कदम है, जिसे आप पहले ही हासिल कर चुके हैं. माल्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि बेंगलुरु के हमारे शेरों ने आईपीएल फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की. अब ट्रॉफी जीतने के लिए एक और जोरदार दहाड़ लगाइए. शुभकामनाएं, ईश्वर आपका भला करे और बेंगलुरु के शेरों के रूप में पहले से कहीं अधिक बुलंद दहाड़ लगाइए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Closing Ceremony: अहमदाबाद में सजेगी सुरों की महफिल, क्लोज़िंग सेरेमनी में कैलाश खेर समेत कई स्टार करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

पिछले साल खत्म किया ट्रॉफी का सूखा

आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 सालों का सूखा खत्म किया था और अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. अब इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है.

Exit mobile version