राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर डगआउट में चला रहे थे फोन, IPL नियमों की उड़ाई धज्जियां! वैभव सूर्यवंशी भी थे मौजूद

IPL 2026: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर डगआउट में बैठकर सरेआम मोबाइल चला रहे हैं. साथ में टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं.
IPL 2026

IPL के नियमों का उल्लंघन

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का मैच के दौरान एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर जंग छिड़ चुकी है. वीडियो आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर डगआउट में बैठकर सरेआम मोबाइल चला रहे हैं. साथ में टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं.

विवादों में फंसा ये अधिकारी

इस वीडियो के वायरल होते ही राजस्थान रॉयल्स का यह अधिकारी विवादों में फंस गया है. इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार, डगआउट और ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है. इसके पीछे की वजह भ्रष्टाचार से बचाव है. लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. इस वीडियो को लेकर IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी सवाल उठा दिए हैं.

पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने उठाया सवाल

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एंटी करप्शन अधिकारियों ने टीमडगआउट में मोबाइल फोन चलाने की इजाजत कैसे दी.’

सबकी नजर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पर

इस मामले पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की नजर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जरूरत पड़ने पर रोमी भिंडर को मैच रेफरी के सामने पेश होने के लिए बुलाया जा सकता है और मामले की जांच शुरू हो सकती है.राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार फॉर्म में है, लेकिन यह विवाद उसकी छवि पर असर डाल सकता है. अब सबकी नजर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पर है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाती है.

ज़रूर पढ़ें