IPL 2026: ‘Every run, every moment…’, आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर का इमोशनल पोस्ट, वायरल
श्रेयस अय्यर
Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत जरूर दर्ज की, लेकिन प्लेऑफ का टिकट हासिल नहीं कर सकी. अब टीम के बाहर होने के दो दिन बाद अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
श्रेयस अय्यर ने किया इमोशनल पोस्ट
दरअसल पंजाब किंग्स के बाहर होने के दो दिन बाद श्रेयस अय्यर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”हर रन. हर पल. हर जंग. यह अधयाय आभार के साथ खत्म हो रहा है और अगला अध्याय पहले से ज्यादा भूख और जुनून के साथ शुरू होगा.”
Every run. Every moment. Every fight.
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) May 26, 2026
This chapter closes with gratitude and the next one begins with hunger. pic.twitter.com/ZRIS2U30H1
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Cap Race: जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी से बदला समीकरण, टॉप विकेट टेकर्स की बढ़ी टेंशन
IPL 2026 में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. इस सीजन 14 मैचों में 168.81 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 498 रन बनाए. जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है. इस सीजन अय्यर चार बार नॉटआउट रहे और उनका हाई स्कोर नाबाद 101 रन रहा.
इस सीजन पंजाब का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. टीम ने इस सीजन के शुरुआती 7 मैचों में 6 में जीत दर्ज की. लेकिन सीजन के दूसरे हाफ में पंजाब का हाल बेहद खराब रहा और टीम को लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रदर्शन के साथ पंजाब 15 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रही.