Vistaar NEWS

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से कब जुड़ेंगे स्टार्क? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा अपडेट

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक अहम अपडेट सामने आया है, जहां टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है. फ्रेंचाईजी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि स्टार्क कब तक दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ सकते हैं. आइए जानते हैं, फ्रेंचाईजी ने क्या कहा?

दिल्ली कैपिटल्स से कब जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क?

दरअसल सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल, क्रिकेट निर्देशक वेणुगोपाल राव और मुख्य कोच हेमांग बदानी ने मीडिया से बात करते हुए अपने स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता से जुड़े सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी जारी नहीं किया है. हालांकि फ्रेंचाईजी को उम्मीद है कि स्टार्क 1 अप्रैल से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे और शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए सामने आई पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार

हेड कोच बदानी ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने कहा कि, हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही हमें वो मिल जाएगा, तो पता चल जाएगा कि स्टार्क कब टीम में शामिल होंगे. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क में बने हुए हैं. जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित नहीं कर देती, तब तक हम कुछ नहीं कर सकते.

अक्षर पटेल ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान कप्तान अक्षर पटेल से पूछा गया कि अगर 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच में स्टार्क उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो क्या आप उनकी जगह टी। नटराजन को खिलाने के लिए तैयार हैं? इसपर जवाब देते हुए अक्षर ने कहा कि इस वक्त इसका जवाब देना मुश्किल है. अगर स्टार्क को एनओसी मिल जाती है, तो वह शुरुआती मुकाबले से पहले ही हमारे साथ जुड़ जाएंगे.

Exit mobile version