Vistaar NEWS

IPL 2026: BCCI ने क्यों ठोका श्रेयस अय्यर पर लाखों का जुर्माना? जानें वजह

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

IPL 2026: इंडियन प्रीमिर लीग 2026 का चौथा मुकाबला बीते दिन मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. मुल्लांपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर की एक गलती उनपर भारी पड़ गई है, जिसके कारण बीसीसीआई ने उनपर लाखों का जुर्माना ठोक दिया है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, आखिर क्यों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड ने अय्यर पर जुर्माना लगाया है.

BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया जुर्माना

दरअसल मुल्लांपुर में खेले गए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा. पंजाब ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की. इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार कप्तानी की. हालांकि इस दौरान वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. मैच के बाद बीसीसीआई ने अय्यर को बड़ा झटका देते हुए उनपर 12 लाख का जुर्माना लगा दिया.

यह भी पढ़ें: 30 दिन में हार्दिक पंड्या ने पानी की तरह बहाए 30 करोड़, एक्स वाइफ, गर्लफ्रेंड और ग्राउंड स्टाफ पर दिल खोल कर किया खर्च

श्रेयस अय्यर पर क्यों लगा जुर्माना?

बता दें, पंजाब की टीम समय पर 20 ओवर नहीं डाल सकी, जिसके चलते कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया. आईपीएल नियमों के मुताबिक ये अय्यर की इस सीजन पहली गलती थी. यही वजह है कि उनपर 12लाख का जुर्माना लगाया गया है.

अन्य खिलाड़ियों पर भी होगा एक्शन

इस सीजन अगर श्रेयस अय्यर से दोबारा ऐसी गलती होती है, तो उनपर बीसीसीआई द्वारा 24 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा. आगामी मैचों में पंजाब किंग्स की टीम अगर निर्धारित समय पर 20 ओवर नहीं कर पाती है, तो कप्तान के साथ टीम के अन्य 6 खिलाड़ियों पर भी एक्शन होगा. बता दें, बाकी अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा अय्यर से अगर तीसरी बार ऐसी गलती होती है, तो उनपर एक मैच का बैन लगाया जाएगा.

Exit mobile version