IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले MI को चाहिए हर्षित-अंगकृष, KKR के साथ बिगड़ी ट्रे़ड डील
हार्दिक पांड्या
आईपीएल 2027 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सभी फ्रेंचाइजों ने अपने-अपने खेमे में परिवर्तन की कवायद शुरू कर दी है. सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय ऑलराउंड हार्दिक पांड्या को लेकर हो रही है. खबरों की माने तो हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस और केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ट्रेड डील चर रही है. लेकिन ये डील अब रद्द होती हुई नजर आ रही है. आइए जातने है क्यों.
केकेआर को नए कप्तान की जरूरत
इस डील के रद्द होने का सबसे बड़ा कारण मुबंई इंडियंस की मांग को बताया जा रहा है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांडया के बदले केकेआर से हर्षित राणा और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. उधर अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद केकेआर को नए कप्तान की तलाश हैं ऐसे में अलग अगर हार्दिक पांड्या केकेआर में आ जाते हैं वह कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प होंगे.
मुंबई इंडियंस की मांग पर बिगड़ी बात
मुंबई इंडियंस की मांग पर केकेआर ने उत्साह नहीं दिखाया है. इसका मतलब साफ है कि टीम किसी भी कीमत पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे मैच विनर्स को छोड़ना नहीं चाहती. रिंकू सिंह को लेकर भी उसका रुख साफ है.
हार्दिक पांड्या की फिटनेस
दूसरी तरफ अंगकृष रघुवंशी ने केकेआर के लिए पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वहीं हर्षित राणा ने केकेआर को साल 2024 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों को छोड़ना टीम के लिए आसान नहीं होगा. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शुरुआती बातचीत के बाद KKR ने हार्दिक को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसकी एक बड़ी वजह उनकी फिटनेस और चोटों का पुराना रिकॉर्ड है.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर