Vistaar NEWS

IPL 2027: SRH ने छोड़ा हर्षल पटेल का साथ? ट्रेड डील से गुजरात टाइटंस में होंगे शामिल

Harshal Patel

हर्षल पटेल

Harshal Patel: आईपीएल 2027 के सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. इस बीच टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दो बार के आईपीएल पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को उनकी मौजूदा टीम SRH आईपीएल 2027 से पहले गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करने के लिए तैयार है.

SRH का साथ छोड़ेंगे हर्षल पटेल

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करने के लिए तैयार है. हैदराबाद इस डील के लिए पूरी तरह से कैश डील के लिए सहमत हो गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि गुजरात 4 करोड़ रुपये में हर्षल को अपनी टीम में शामिल करेगी. बताते चले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में SRH ने इससे दोगुनी राशि यानी 8 8 करोड़ रुपये में पटेल को खरीदा था.

2 बार जीती पर्पल कैप

इस ट्रेड के फाइनल होने के बाद गुजरात टाइटंस पांचवीं ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी होगी जिसका हर्षल पेल प्रतिनिधित्व करेंगे. इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. पिछले दो सीजन हर्षल ने SRH के लिए खेले हैं. आईपीएल 2021 और 2024 का सीजन उनका सबसे सफल आईपीएल सीजन रहा. आईपीएल 2021 में हर्षल ने आरसीबी के लिए 32 विकेट झटके थे. जबकि आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लिए. इन दोनों सीजन में ही वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे जिसके चलते उन्हें पर्पल कैप दी गई थी.

हर्षल पटेल IPL करियर

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के आईपीएल करियर की बात करें, तो साल 2012 में उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया. हर्षल ने अब तक आईपीएल में 124 मैच खेले हैं जिसकी 121 पारियों में उन्होंने कुल 151 विकेट लिए हैं.

Exit mobile version