IPL 2027 Mini Auction: आईपीएल 2027 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आगामी सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा. इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाती नजर आएंगी.
16 दिसंबर को गोवा में खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन का आयोजन इस साल के अंत में 16 दिसंबर को गोवा के मशहूर आईटीसी ग्रैंड में किया जाएगा. हालांकि, फिलहाल फ्रेंचाइजी मालिकों और सीईओ को अभी तक कोई ऑफिशियल ईमेल नहीं भेजा गया है. बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने टीमों को ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स की बुकिंग के लिए व्हाट्सएप मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी है. साथ ही नीलामी से जुड़ी ब्रीफिंग 15 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, 3 बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
3 साल बाद भारत में ऑक्शन
खास बात यह है कि करीब तीन साल बाद आईपीएल ऑक्शन की भारत में वापसी हुई है. इससे पहले आखिरी बार आईपीएल 2023 के ऑक्शन की मेजबानी भारत में की गई थी. इसके बाद लगातार तीन साल तक ऑक्शन विदेश में ही आयोजित किए गए थे. साल 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 के लिए आईपीएल नीलामी की मेजबानी आबू धाबी में हुई थी.
खास बात यह है कि उसी दिन बेंगलुरू में भारत और श्रीलंका के बीच एक वनडे मैच खेला जाना है. यह साफ नहीं है कि मैच की तारीख बदली जाएगी या नहीं, लेकिन हाल की कुछ रिपोर्टों के अनुसार, मई दिल्ली में होने वाले पहले मैच (13 दिसंबर) का स्थान बदले जाने की संभावना है. हालांकि, BCCI ने हाल ही में मैच को कहीं और ले जाने की किसी भी योजना से इनकार किया है
