T Natarajan Returns to SRH: आईपीएल 2027 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक बड़ा ट्रेड हुआ है. आगामी सीजन के लिए बाएं हाथ के घातक तेज गेंदबाज टी नटराजन की अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हो गई है. जबकि युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे. बता दें, यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर टी नटराजन साल 2020 से 2024 तक लगातार पांच सीजन में SRH का हिस्सा रहे.
फीस में हुई भारी कटौती
दरअसल भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हो गई है. हैदराबाद ने उन्हें लेग स्पिनर जीशान अंसारी से के साथ ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल कर लिया है. हालांकि, इस फैसले से नटराजन की फीस में भारी कटौती हुई है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने नटराजन को 10.75 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा था, लेकिन अब इस ट्रेड के तहत, वह 5 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर हैदराबाद से जुड़े हैं, जिससे उन्हें सीधा 5.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
🚨 News 🚨 T. Natarajan returns to @SunRisers, Zeeshan Ansari moves to @DelhiCapitals following a player trade between the two franchises. More details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/1fXQ3GqWPp
— IndianPremierLeague (@IPL) October 14, 2026
यह भी पढ़ें: BCCI ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ टाली मीटिंग, PM MODI के कार्यक्रम के चलते लिया गया फैसला
दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी
बता दे, दिल्ली कैपिटल्स ने इस ट्रेड डील के चलते टी नटराजन को हैदराबाद भेजकर उनके बदले युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल किया है. अंसारी की फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्हें दिल्ली में अपनी मौजूदा फीस 40 लाख रुपये ही मिलेगी. आईपीएल 2025 के दौरान अंसारी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 मैच खेले थे.
टी नटराजन आईपीएल करियर
35 साल के भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन के आईपीएल करियर की बात करें तो 2017 से 2026 तक उन्होंने 73 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसकी 72 पारियों में उन्होंने 72 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 32.97 का रहा. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/19 रहा.
