Vistaar NEWS

IPL 2027: LSG का साथ छोड़ेंगे मोहम्मद शमी? राजस्थान के साथ ट्रेड लगभग तय

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी

IPL 2027: आईपीएल 2027 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बड़े संभावित ट्रेड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड के बाद अब मोहम्मद शमी और सैम करन के ट्रेड को लेकर चर्चा हो रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की नजर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर है और फ्रेंचाइजी उनकी जगह सैम करन को लखनऊ को सौंप सकती है.

यशस्वी जायसवाल को लेकर भी चर्चा

दरअसल क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ का नाम हाल ही में राजयस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले संभावित ट्रेड डील को लेकर चर्चा में है. साथ ही दोनों टीमों के बीच युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर भी चर्चा हो रही है. सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ जायसवाल को अपने साथ जोड़ने के प्रयास में है. लेकिन, उनके बदले में राजस्थान ने LSG से एक और भारतीय गेंदबाज की मांग रखी है. हालांकि, लखनऊ अपने कोर खिलाड़ियों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जिसके चलते यह बातचीत फिलहाल अटक गई है.

राजस्थान में शामिल हो सकते हैं शमी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संभावित ट्रेड डील के चलते भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मणिमारन सिद्धार्थ राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो सकते हैं. इसके बदले में राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की टीम में शामिल हो सकते हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खिलाड़ियों को इस ट्रेड को लेकर जानकारी दे दी गई है और फिलहाल कागजी कार्रवाई और अंतिम चर्चा जारी है.

पिछले सीजन भी दोनों खिलाड़ियों की बदली थी टीम

आईपीएल 2026 के सीजन से पहले मोहम्मद शमी और सैम करन को दूसरी टीमों में ट्रांसफर कर दिया गया था. करन को चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में भेजा गया था. जबकि शमी को सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था.

Exit mobile version