Vistaar NEWS

क्या खत्म हो गया है मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर? सिलेक्टर्स के नए प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स अब नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं, जिसके कारण मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी नहीं हो पा रही है. घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी शमी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. इसी बीच सिलेक्टर्स के नए प्लान का खुलासा हुआ है.

क्या खत्म हुआ मोहम्मद शमी का करियर?

दरअसल भारतीय सिलेक्टर्स ने 15 युवा तेज गेंदबाजों की लिस्ट तैयार की है, जो तीनों फॉर्मैट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं. 15 पेसर में मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है. शमी आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में चैंपियंस ट्रॉफी 205 के दौरान नजर आए थे. इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.

टीम से बाहर किए जाने के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और लगातार शानदार प्रदर्शन किया. चयनकर्ताओं के प्लान में शमी का नाम न होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उनका इंटरनेशनल करियर अब लगभग खत्म हो चुका है.

यह भी पढ़ें: दो हफ्ते आराम के बाद एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, जानें अगस्त-सितंबर का पूरा शेड्यूल

सिलेक्टर्स के प्लान का हिस्सा नहीं शमी

स्पोर्टस्टाफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने तीनों फॉर्मैट के लिए 15 युवा तेज गेंदबाजों का एक पूल चुना है, जो आगामी सालों में भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य ताकत होंगे. शमी इस प्लान का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने साफ किया है कि शमी टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान का हिस्सा नहीं हैं.

फिलहाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए योजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है. ऐसे में सिलेक्टर्स का यह प्लान शमी के लिए किसी भी आधिकारिक बयान से ज्यादा क्लियर मैसेज माना जा रहा है.

घरेलू क्रिकेट में शमी का शानदार प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बंगाल की ओर से खेलते हैं. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है. रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 37 विकेट लिए और साबित किया की वह पूरी तरह से फिट हैं. हालांकि लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है.

Exit mobile version