Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. क्रिकेट से मिले छोटे से ब्रेक के बीच किशन अपनी सरकारी नौकरी को समय देने पहुंचे है. हाल ही में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पटना स्थित RBI दफ्तर पहुंचे हैं, जहां वे कार्यरत हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह आई कार्ड पहने नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि RBI में ईशान की क्या भूमिका है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है.
RBI ऑफिस पहुंचे ईशान किशन
दरअसल हाल ही में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पटना स्थित RBI दफ्तर पहुंचे. किशन के ऑफिस पहुंचते ह वहां के कर्मचारियों में उनसे मिलने और उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए लाइन लग गई. भारतीय विकेटकीपर ने किसी को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई. ईशान के आरबीआई ऑफिस पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन वायरल तस्वीरों में किशन अपने गले में आईडी कार्ड पहने नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या पर CSK की नजर! क्या पीली जर्सी में नजर आएंगे MI के कप्तान?
किस पद पर कार्यरत हैं ईशान किशन?
बता दें, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. वो ग्रेड ए के कर्मचारी हैं. ईशान को यह नौकरी खेल कोटे के तहत मिली है. अब सवाल है कि बतौर असिस्टेंट मैनेजर उन्हें कितनी सैलरी मिलती है? रिपोर्ट्स के मुताबिक RBI में असिस्टेंट मैनेजर की सैलरी 1 लाख रुपये से 1.4 लाख रुपये तक हो सकती है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईशान किशन को भी इतनी ही सैलरी मिलती होगी.
कब मैदान पर करेंगे वापसी?
ईशान किशन इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. वह 23 अगस्त से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी 2026 से मैदान पर वापसी करेंगे. इस टूर्नामेंट में किशन ईस्ट जोन की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.
