Vistaar NEWS

दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की!

ISHAN KISHAN

ईशान किशन

Ishan Kishan Injury Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होकर दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं, ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है.

दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

दरअसल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान किशन के दाहिने पैर में ‘लो ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन’ यानी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. इसी वजह से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे.

यह भी पढ़ें: कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड

BCCI ने दी जानकारी

बीसीसीआई ने एक्स पर एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. पहले टी20 के दौरान उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए रख रही है. ईशान के आउट होने के बाद अब माना जा रहा है कि दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

भारत ने जीता पहला मैच

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 में 1-0 कई बढ़त हासिल कर ली है.

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार

Exit mobile version