Ishan Kishan Double Century: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. मैच के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 270 गेंदों पर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की, जिसमें 26 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
ईशान किशन ने रचा इतिहास
चेपॉक में जारी खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वह दलीप ट्रॉफी में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. किशन से पहले अरुण लाल और सबा करीम ने ही यह कारनामा किया था.
🚨 Ishan Kishan reaches his double century in the Duleep Trophy final pic.twitter.com/EKjzTqZf5J
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 7, 2026
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: चेपॉक में गरजा ईशान किशन का बल्ला, इतनी गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक शतक
फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले बने छठे बल्लेबाज
बता दें, भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले रमन लांबा, अंशुमान गायकवाड़, यूसुफ पठान, चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में दोहरा शतक जड़ चुके हैं. इसी के साथ ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
किशन ने खेली तूफानी पारी
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रन की कप्तानी पारी खेली. अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में किशन ने 30 चौके और 7 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 80.84 का रहा. ईशान की कप्तानी पारी के बदौलत ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए.
