Vistaar NEWS

ईशान किशन की शादी पर दादा का बयान, बोले- जिससे चाहे शादी करें, इस मॉडल के साथ जुड़ रहा क्रिकेटर का नाम!

Ishan Kishan

ईशान किशन

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर ईशान अपनी निजी ज़िंदगी के कारण चर्चाओं में हैं. शादी की अटकलों के बीच अब उनके दादा ने इस पूरे मामले में खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने परिवार का रुख साफ करते हुए कहा कि वह जिससे चाहे शादी करें, जिसके बाद चर्चाओं ने और तूल पकड़ लिया है.

ईशान के दादा ने क्या कहा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों ईशान किशन की शादी को लेकर अटकलें तेज हैं. इसी बीच एएनआई से बात करते हुए ईशान किशन के दादा ने साफ कहा कि शादी जैसे अहम फैसले में अंतिम फैसला ईशान का ही होगा. परिवार उनके हर फैसले में उनके साथ है. वह जिससे शादी करना चाहें हमे स्वीकार है.

यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Colambo Weather: भारत-पाक मैच में खलल डालेगी बारिश? जानें कोलंबो का कैसा है मौसम

किस मॉडल के साथ जुड़ रहा ईशान का नाम?

ईशान किशन का नाम पिछले कुछ समय से मॉडल अदिति हंडिया के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि दोनों की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. अदिति पेशे से मॉडल हैं और जयपुर की रहने वाली हैं. वह 2017 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. एएनआई से बात करते हुए ईशान के दादा अनुराग पांडे ने बताया की अदिति ईशान के जीवन में खास जगह रखती हैं.

मीडिया से बातचीत के दौरान ईशान के दादा ने अदिति को एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि ईशान ने मुझसे बताया कि अदिति ने उनका एक इंटरव्यू देखा था और उसकी बहुत तारीफ की थी. उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि अदिति ईशान से कह रही थी कि बाबा अभी भी बहुत सुंदर हैं और उनका चेहरा बहुत चमकता है.

Exit mobile version