Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल के मैदान पर भी दिखने लगा है. अमरीका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के दुबई एयरपोर्ट में और इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो के अबू धाबी में फंसने की खबर सामने आई है.
जॉनी बेयरस्टो ने प्रधानमंत्री से की अपील
दरअसल इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो इन दिनों अबू धाबी में इंग्लैंड लायंस के साथ है और टीम के साथ वह कोच की भूमिका में नजर आ रहे है. बिगड़ते हालातों को देखते हुए उन्होंने टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारम से सोशल मीडिया पर मदद की अपील की है. बेयरस्टो ने अपील करते हुए लिखा कि क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?
Can you get us home???
— Jonny Bairstow (@jbairstow21) February 28, 2026
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: श्रीलंका के बाहर होने पर सनथ जयसूर्या का छलका दर्द, हेड कोच पद से देंगे इस्तीफा!
मैच पर पड़ा असर
सुरक्षा कारणों के चलते इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया है. लगातार मिल रहे सुरक्षा अलर्ट और हवाई उड़ानों में बाधा के चलते टीम फिलहाल होटल में ठहरी हुई है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है. बोर्ड ने साफ किया की वह सरकार और सुरक्षा विशेषज्ञों से लगातार संपर्क में है और सभी सलाह का पालन किया जा रहा है.
पीवी सिंधु भी फंसी
जॉनी बेयरस्टो के अलावा अब भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के भी फंसे होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंधु दुबई ऐयरपोर्ट में फंसी हुई हैं. उन्हें ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जाना था. लेकिन इस युद्ध के कारण उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई है.
