Vistaar NEWS

क्रिकेट फैंस के लिया JIO का धमाकेदार ऑफर, फ्री मिल रहा 1457 रुपये का फायदा

JIOHome Offer

जियो होम ऑफर

JioHome Offer: क्रिकेट सीजन को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए JioHome Cricket Offer लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि इस ऑफर के जरिए यूजर्स को न सिर्फ हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और एंटरटेनमेंट का फायदा मिलेगा, बल्कि पावर प्ले पास के साथ कैशबैक और फ्री सर्विस का लाभ भी दिया जाएगा.

क्या है पावर प्ले पास?

JioHome ने पावर प्ले पास नाम से एक प्रमोशनल ऑफर पेश किया है. 99 रुपये वाला यह एड ऑन प्लान ग्राहकों को कुल 1457 रुपये का फायदा देता है. इसमें 1 महीने का फ्री उपयोग और 750 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: धोनी की एक सीख से बदली शिवम दुबे की कहानी, शॉर्ट गेंदों पर छक्कों का खोला राज

ऑफर में क्या-क्या है शामिल?

बता दें, JioHome 4K बॉक्स के साथ आता है जिसमें 1 हजार लाइव टीवी चैनल शामिल है. इसमें 200 से ज्यादा HD चैनल और 30Mbps Wifi और 12 OTT ऐप्स शामिल हैं. इसमें SonyLiv, ZEE5, SunNXT जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं. यह सिंगल बिल मॉडल आमतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो DTH, इंटरनेट और स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए अलग-अलग बिल का भुगतान करते हैं. आप jio.com पर जाकर इसकी डीटेल जानकारी ले सकते हैं.

Jio Home के पास 30Mbps से लेकर 1 Gbps तक के प्लान मौजूद है. इन प्लान्स को यूजर्स मंथली, क्वार्टरली, सेमी-एनुअल और एनुअल बेसिस पर ले सकते हैं.

Exit mobile version