Vistaar NEWS

रणजी फाइनल में मचा बवाल! जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के प्लेयर को मारा सिर, Video

Paras Dogra

पारस डोगरा

JK vs KAR: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउन्ड में खेला जा रहा है. इस खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने कर्नाटक के एक फील्डर को हेडबट मार दिया. बता दें, हेडबट का मतलब सिर से मारना होता है. यह घटना कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पारस डोगरा ने किसे मारा सिर?

दरअसल यह घटना जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के 101वें ओवर के दौरान की है, जब कप्तान पारस डोगरा ने तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़ा. इस दौरान पारस फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर तैनात फील्डर केवी अनीश से भिड़ गए. शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पारस अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अनीश को सिर दे मारा. इससे पहले अंपायर आकार बीच-बचाव करते, मयंक अग्रवाल ने दोनों खिलाड़ियों के बीच आकार स्थिति संभाल ली.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के हाथों हार से बौखलाए पाकिस्तानी, कप्तान सलमान आगा की पत्नी और बेटे को देने लगे गालियां, सबा मंजर ने दिया जवाब

पारस डोगरा ने क्यों मारा सिर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा लगातार स्लेजिंग से नाराज हो गए थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि बाद में उन्होंने अनीश से अपनी इस हरकत को लेकर माफी भी मांगी, लेकिन कर्नाटक के खिलाड़ियों ने इसे स्वीकार नहीं किया. इस घटना के बाद कर्नाटक के खिलाड़ी और आक्रामक हो गए. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पाडिक्कल को भी पारस का यह व्यवहार रास नहीं आया. जिसके बाद वह अंपायरों के पास पहुंचे और पारस डोगरा के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की.

पहले दिन हुए थे रिटायर्ड हर्ट

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के पहले दिन कप्तान पारस डोगरा चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. लेकिन दूसरे दिन उन्होंने वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली.

Exit mobile version