IPL 2026 से पहले KKR के युवा बल्लेबाज का धमाका, 55 गेंदों में जड़ा शतक
अंगकृष रघुवंशी
KKR: आईपीएल 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है, 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैदान पर कोहराम मचा दिया है. हाल ही में ईडन गार्डन में खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्होंने महज 55 गेंदों में जबरदस्त शतक जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं.
अंगकृष रघुवंशी ने 55 गेंदों में जड़ा शतक
दरअसल, बीते दिन शुक्रवार को ईडेन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेला. इस दौरान टीम को दो हिस्सों में बांटा गया. 20 मार्च को खेले गए इस मुकाबले में 21 साल के अंगकृष रघुवंशी ने धमाकेदार बालेबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने इस मैच में 187.27 के स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के देखने को मिले. इस मैच में उन्होंने 103 रन की तूफानी पारी खेली. रघुवंशी की इस तूफानी पारी के दम पर उनकी टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.
Yeh toh sirf teaser tha 😉 pic.twitter.com/YXu2idldjO
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 20, 2026
यह भी पढ़ें: सचिन-युवराज की मैदान पर वापसी, जानें किस टूर्नामेंट में आएंगे नजर
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
ईडेन गार्डेन्स में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच में केकेआर की पूरी टीम को दो गोल्ड नाइट्स और पर्पल नाइट्स में बांटा गया. इस मैच में गोल्ड नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए. उनके लिए रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, वहीं स्टार ओपनर टिम साईफर्ट ने 13 गेंदों में 30 रन की तूफानी पारी खेली. गेंद से कार्तिक त्यागी ने धमाल मचाते हुए 3 विकेट लिए.
वहीं दूसरी पारी में टारगेट का पीछा करने उतरी पर्पल नाइट्स की ओर से अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर सस्ते में ही लौट गए. उनके अलावा फिन एलन भी 23 रन बनाकर चलते बने. मनीष पांडे और रमनदीप सिंह भी सस्ते में ही चलते बने. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और 103 रु की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई.
आईपीएल 2025 में रघुवंशी का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने पिछले सीजन आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के मिडिल ऑर्डर में मजबूती दी थी. पिछले सीजन उन्होंने 8 पारियों में 241 रन बनाए थे. अब आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने शानदार शतक जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि आगामी सीजन में भी वह अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले हैं.