Vistaar NEWS

KKR vs GT: क्या कोलकाता बनाम गुजरात मैच में बारिश बनेगी विलेन? मौसम अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

KKR vs GT

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस

KKR vs GT: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच प्लेऑफ के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस मैच से पहले मौसम विभाग के अपडेट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है.

क्या KKR vs GT मैच में बारिश बनेगी विलेन?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को कोलकाता में तेज बारिश हुई थी और तेज हवाएं चल रही थी. इस दौरान पिच और मैदान को कवर किया गया था. मैच वाले दिन कोलकाता मे शाम 5 बजे तक मौसम साफ रहने के अनुमान है, लेकिन मैच के समय बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसी के साथ तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है. टॉस के समय शाम 7 बजे कोलकाता में 15 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यहां 8:30 बजे तक बारिश की संभावना जताई है. पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दूसरी बार दूल्हा बनेंगे हार्दिक पंड्या! गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने इस दिन रचाएंगे शादी

किसे होगा फायदा?

कोलकाता बनाम गुजरात मैच अगर बारिश के कारण रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 दिए जाएंगे. ऐसे में गुजरात को सीधा-सीधा फायदा होगा. गुजरात प्लेऑफ की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है और 1 अंक मिलने के साथ ही उसके 17 पॉइंट्स हो जाएंगे. जिससे गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं, दूसरी ओर मैच रद्द होने पर कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. क्योंकि फिर केकेआर अपने दोनों मैच जीतने के बाद भी अधिकतम 14 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी. इसके अलावा इस मैच के रद्द होने से बेंगलुरू, पंजाब, हैदराबाद और राजस्थान को भी राहत मिलेगी, जो प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदार बने हुए हैं.

Exit mobile version