KL Rahul: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए इंडिया-ए के खिलाफ पहला अनऑफिशियल टेस्ट काफी निराशाजनक रहा. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए केएल राहुल दोनों ही पारियों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके. पहली पारी में राहुल जहां बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वहीं, दूसरी पारी में वह महज 4 रन बनाकर अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए. मुकाबले के दौरान राहुल ने शॉट खेलने की कोशिश में बल्ला स्टम्प पर दे मारा और हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए.
4 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल
दरअसल, लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में जारी पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया-ए की टीम पहली पारी में महज 113 रनों पर ही ढेर हो गई थी. जवाब में न्यूजीलैंड-ए की टीम ने 317 रन बनाकर 204 रनों की बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी. लेकिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए.
Kl rahul got hit wicket vs Newzealan A 😭😭 https://t.co/ToQRh6xuV6
— Bewda babloo 🧉 (@babloobhaiya3) October 25, 2026
यह भी पढ़ें: एशिया कप राइजिंग स्टार्स का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर
अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए राहुल
दूसरी पारी में केएल राहुल ने 15 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान फ्रेजर शीट की ऑफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर वापस उनकी ओर आ गई. राहुल ने गेंद को स्टम्प तक पहुंचने से रोकने के लिए बल्ला आगे किया, लेकिन इसी कोशिश में उनका बल्ला ऑफ स्टम्प से जा टकराया.
रिप्ले में दिखा कि गेंद सीधे स्टम्प पर नहीं लगने लगने वाली थी. ऐसे में राहुल के बल्ले से विकेट गिरने के कारण उन्हें हिट विकेट आउट दिया गया.
पहली पारी में नहीं खुला खाता
मुकाबले की पहली पारी में केएल राहुल 8 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. उस वक्त ऑफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर ड्राइव खेलने के प्रयास में उनके बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर मिचेल हे ने कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया.
